आईपीएल 2020 के लिए सबसे बड़ी नीलामी की तैयारियां शुरू, अब ये तूफानी गेंदबाज दिखेगा मुंबई इंडियंस में


Indian Premier League Auction 2020: साल 2020 में होने वाले आईपीएल की तैयारियों शुरू हो चुकी है और यही देखते हुए खिलाडियों की मंडी सजने वाली है। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में फ्रेंचाइजी टीमों के बीच ट्रेडिंग का दौर जारी है। इस लिस्ट में अभी तक दो नाम ओर जुड़ गए हैं। दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल चुके न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट आईपीएल के अगले सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। वहीं तेज गेंदबाज अंकित राजपूत अगले सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब की जगह राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलेंगे।

Indian Premier League Auction 2020

साल 2018 में अंकित किंग्स इलेवन पंजाब टीम से जुड़े थे और उन्होंने आईपीएल में कुल 23 मैचों में 22 विकेट अपने नाम किये हैं। 2018 में राजपूत ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 14 रन पर पांच विकेट झटके थे और वो इकलौते अनकैप्ड खिलाड़ी हैं जिन्होंने आईपीएल के एक मैच में पांच विकेट हासिल किये हैं। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बोल्ट आईपीएल के आने वाले सीजन में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए दिखाई देंगे। मुंबई ने बोल्ट को दिल्ली कैपिटल्स से लिया है। दिल्ली कैपिटल्स के सह मालिक पार्थ जिंदल ने बोल्ट को मुंबई के साथ अगले सीजन में खेलने के लिए अपनी शुभकामनाएं दी हैं

ट्रेंट बोल्ट ने कब किया था डेब्यू
2014 में ट्रेंट बोल्ट ने आईपीएल में डेब्यू किया था और वो दिल्ली कैपिटल्स के लिए 2018 और 2019 में खेल चुके है। वो 33 मैचों में 38 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। उन्होंने 2018 में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब कैपिटल्स) के लिए 14 मैचों में 18 विकेट लिए थे। बोल्ट आईपीईएल में दिल्ली कैपिटल्स के अलावा सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से भी खेल चुके हैं।
नीलामी में किस टीम के पास कितनी राशि?
इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सत्र के लिए खिलाड़ियों की नीलामी पहली बार कोलकाता में 19 दिसंबर को होने जा रही है। आपको बता दे, प्रत्येक फ्रेंचाइजी को आईपीएल 2019 नीलामी के लिए 82 करोड़ रुपये दिए गए थे जबकि इस साल 2020 सत्र के लिए यह राशि 85 करोड़ रुपये है। फ्रेंचाइजी टीमों को 2020 की अपनी टीमें तैयार करने के लिए 85 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे। प्रत्येक फ्रेंचाइजी के पास तीन करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि के अलावा पिछले सत्र की बची राशि भी होगी।

Comments

Popular posts from this blog

Bollywood Celebrity Lifestyle: Inside Pictures of Amitabh Bachchans Bunglow

Benefits of orange and its side effects

Arrest swara bhaskar, swara bhaskar controversy, swara bhaskar trending news