अंदाज़ अपना अपना के 25 साल होने पर इस अभिनेत्री ने किया खुलासा, सेट पर बात नहीं करते थे सलमान-आमिर, रवीना-करिश्मा
Andaz Apna Apna Complete 25 Years: बॉलीवुड में ऐसी अनेक फिल्में है जिन्हे आज भी बहुत पसंद किया जाता है। इनमें से एक है सलमान खान और आमिर खान की फिल्म जिससे दर्शक भूल नहीं पाएं है। इस फिल्म का नाम है “अंदाज़ अपना-अपना”।
1994 में रिलीज़ हुई अभिनेता सलमान और आमिर खान की फिल्म “अंदाज अपना अपना” उस समय की सुपरहिट फिल्मों में शामिल थी। फिल्म को लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया था। सोमवार को इस फिल्म ने 25 साल पूरे किए हैं। इस मौके पर फिल्म की एक्ट्रेस रवीना टंडन ने कुछ हैरान करने वाले खुलासे किए।
रवीना टंडन ने किया खुलासा (Andaz Apna
Apna Complete 25 Years)
हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में अभिनेत्री रवीना टंडन कहती है, ‘मल्टीस्टारर फिल्म में काम करना काफी मजेदार था। फिल्म की शूटिंग के समय कोई भी किसी से बात नहीं कर रहा था। सबके झगड़े चल रहे थे। सलमान खान और आमिर खान एक-दूसरे से बात नहीं कर रहे थे। मैं और करिश्मा एक-दूसरे से बात नहीं कर रहे थे। पता नहीं वो फिल्म कैसे बन गई। लेकिन ये दिखाता है कि सभी कितने अच्छे स्टार्स हैं।’
‘लड़कों ने मुझे और करिश्मा को साथ लाने की कोशिश भी की थी। वास्तव में तो फिल्म के आखिर में एक सीन है जहां मैं और करिश्मा एक सीन में पिलर से बंधे हुए हैं। उस वक्त डायरेक्टर ने कहा था कि हम तुम दोनों को तब तक नहीं खोलेंगे जब तक तुम दोनों बात नहीं करोगे। ये सब बहुत फनी था।’
रवीना आगे कहती है कि “यह सब वाकई बहुत मज़ेदार था। मुझे याद है, सीन की शूटिंग के दौरान हम सभी वास्तव में बहुत हंसते थे क्योंकि डायलॉग बहुत ही हंसाने वाले थे।” रवीना ने आगे यह भी कहा कि “सेट पर इतने सारे कलाकारों के साथ काम करना उनके लिए बहुत मजेदार रहा लेकिन समस्याएं भी थीं।”
सलमान और आमिर के बारे में क्या कहा?
इस बात की रवीना को खुशी है कि “अब जब भी वह उन कलाकारों से मिलती हैं खासकर आमिर और सलमान से तो उनकी बॉन्डिंग आज भी है।” रवीना ने यह भी कहा कि आमिर की तुलना में सलमान के साथ उनकी बेहतर दोस्ती है। रवीना ने आगे कहा- ‘हमने बहुत मजे भी किए और झगड़े भी। सलमान और आमिर बहुत अच्छे हैं। मेरी दोनों के साथ आज भी काफी अच्छी दोस्ती है। ‘
“अंदाज अपना अपना का” सीक्वल?
आपको बता दें कि इस फिल्म के सीक्वल के बारे भी बातचीत चल रही है। डेक्कन क्रॉनिकल को दिए एक इंटरव्यू में फिल्म के राइटर दिलीप शुक्ला ने कहा था-“अभी फिल्म की कहानी पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि वह अभी फिल्म के सीक्वल की कहानी लिख रहे हैं और यह आसान काम नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि मैं सीक्वल को पहली फिल्म की अपेक्षा ज्यादा आकर्षित बनाने का प्रयास कर रहा हूं।”

Comments
Post a Comment