5 Signs It’s Time To End Your Relationship: आपके पार्टनर के ये इशारे बता देते है कि आपका रिलेशनशिप चलेगा या नहीं


5 Signs It’s Time To End Your Relationshipजब आप किसी के साथ रिलेशनशिप में होते है तो आपको अपने आसपास हर चीज़ खुबसूरत दिखाई देती है। अगर हम पार्टनर के साथ खुश होते है तो ज़िन्दगी का हर एक लम्हा उसी के साथ बिताना पसंद करते है, लेकिन जैसा हम चाहते है वैसा हमेशा हो ये जरुरी नहीं है। ग़लतफ़हमो, समय की कमी आदि कारणों की वजह से रिश्ता टूट जाता है। यदि आप किसी के साथ रिलेशनशिप में है तो पार्टनर के साथ आपका रिश्ता लम्बा चलेगा या नहीं (reasons to end a relationship), आप इन इशारों से जान सकते है।

 5 Signs It’s Time To End Your Relationship

1. भावनात्मक जुड़ाव का नहीं होना
अगर आपका पार्टनर बार-बार ये एहसास दिलाने की कोशिश करता हो कि वो आपसे प्यार तो करता है लेकिन खुद को आपसे भावनात्मक रूप से जुड़ा हुआ महसूस नहीं कर पाता है, तो इसका मतलब है कि आपके रिश्ते का भविष्य अंधकारमय हैं ओर ये कभी भी टूट सकता है।

2. अपने अतीत को भूला नहीं पा रहा है
अगर किसी का ब्रेकअप उसकी मर्जी के खिलाफ किया गया है तो ये बहुत ही तकलीफ देने वाला होता है। ऐसे में खुद को उस अतीत से बाहर निकालना थोड़ा मुश्किल होता है। लेकिन अगर आपका साथी अपने अतीत की यादों से आपसे रिश्ता जुड़ने के लंबे समय बाद भी नहीं भूला सका है तो ऐसे रिश्ते का कोई अर्थ नहीं है। इस तरह के रिश्ते को जितनी जल्दी हो सके खत्म कर देना चाहिए।
3. रिश्ते में बात-बात पर ब्रेक मांगता हो
यदि आपका पार्टनर हर छोटी सी कहासुनी के बाद भी आपसे कुछ समय के लिए ब्रेक मांगने लगता है तो इस तरह के इशारे को समझें। यह बात समझने के लिए काफी है कि आप इस रिश्ते के बारे में फिर से सोच-विचार कर ले।
4. पेरेंट्स से मिलने की बात टालता रहता है
अगर आप दोनों के रिश्तों को कई साल बीत गए है, वो आपसे बहुत प्यार भी करता है और आप दोनों ने शादी का फैसला भी ले लिया है। लेकिन बात जब आपके अभिभावक से मिलने की आती है तो वो आपसे समय की मांग करने लगता है तो इस बात को हल्के में लेने से बचे।
5. पर्सनल स्पेस की मांग
ये बात सही है कि प्यार में होने के बावजूद अपना खुद का वजूद नहीं खोना चाहिए और कुछ पर्सनल स्पेस भी बना रहना चाहिए। लेकिन जहां पार्टनर के साथ समय बिताने की बात है वहां पर भी पर्सनल स्पेस का हवाला देकर दूरी बनाना गलत होता है। यह बताता है कि आप दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है।
आपको अपने रिलेशनशिप में इन सब में से एक भी इशारा देखने को मिल रहा है तो सावधान हो जाए ओर एक बार फिर अपने रिश्ते के बारे में सोच विचार करे।

Comments

Popular posts from this blog

Bollywood Celebrity Lifestyle: Inside Pictures of Amitabh Bachchans Bunglow

Benefits of orange and its side effects

Arrest swara bhaskar, swara bhaskar controversy, swara bhaskar trending news