Best Street Food in Delhi:इन पांच जगहों पर आपको मिलेगा दिल्ली का सबसे चटपटा ज़ायका


Best Street Food in Delhi: दुनिया में दिल्ली को ऐतिहासिक धरोहरों के साथ लाजवाब खाने के लिए जाना जाता है। खाने के शौकीनों के लिए दिल्ली जन्नत से कम नहीं है। अगर आप स्वादिष्ट व्यंजनों को चखना पसंद करते हैं तो इस वीकेंड पर अपने पार्टनर के साथ दिल्ली के बेस्ट स्ट्रीट फूड का लुत्फ़ उठा सकते है। ये स्ट्रीट फूड इतने मशहूर हैं कि बड़े-बड़े सेलिब्रीटिज भी इन जगहों पर खींचे चले आते है वो भी सिर्फ टेस्टी फ़ूड के मज़े लेने के लिए। अगर आप अभी तक इन जगहों के बारे में नहीं जानते हैं तो हम आपको दिल्ली के बेस्ट स्ट्रीट फ़ूड के बारे में बताने जा रहे है।

1. लाल बाबू चाट भंडार
चाट पसंद करने वालों की संख्या काफी ज्यादा है। अगर आप लाजवाब चाट के चटकारे लेना चाहते हैं तो चांदनी चौक के लाल बाबू चाट भंडार में एक बार जरूर जाएं। यहां आप कई तरह की चाट का लुत्फ़ उठा सकते हैं। चाट ही नहीं, यहां का गोभी मटर समोसा भी लोग बहुत पसंद करते हैं। इस चाट को खाने के लिए दूर दूर से लोग आते है। अगर आप एक बार यहां की चाट चख लेते हैं तो आप इस जगह दोबारा जरूर आएंगे।
2. कुमार समोसे वाला
समोसा हर भारतीय को पसंद होता हैं, लेकिन आज हम जिस समोसे के बारे में बात करने जा रहे हैं वो शायद ही आपने खाया होगा। अगर आपने कभी खाया भी होगा तो ये स्वाद नहीं मिला होगा। दिल्ली के करमपुरा में मिलन सिनेमा के पास कुमार समोसे वाला है जो काफी फेमस शॉप है, यहाँ आप अनेक तरह के समोसे के मजे ले सकते हैं जैसे पास्ता समोसा, पिज्जा समोसा, तंदूर पनीर समोसा, चाप समोसा, पनीर कीमा समोसा आदि। हम ये कह सकते है कि आप यहां के समोसे को टेस्ट करने के बाद आलू के समोसे को भूल जाएंगे (Best Street Food in Delhi)।
3. खान चाचा
क्या आप नॉनवेज खाने के दीवाने हैं तो एक बार खान मार्केट में खान चाचा के यहां जरूर जाएं। यहां का नॉनवेज चखने के बाद आप सब जगह का नॉनवेज खाना भूल जाएंगे। यहां के रोल्स, कबाब और रोटी बहुत टेस्टी होते हैं। ऐसा नहीं है कि आपको यहां सिर्फ नॉनवेज खाना ही मिलेगा, वेज लोगों के लिए भी यहां आपको काफी ऑप्शन मिलेंगे। लेकिन आपको बता दें, यहां के दाम अन्य जगह की तुलना में थोड़े ज्यादा हैं, लेकिन स्वाद के मामले में आपको किसी तरह का समझौता नहीं करना पड़ेगा।
4. सीताराम दीवान चंद
दिल्ली के लोगों को समोसे के बाद जो दूसरी चीज़ सबसे ज्यादा पसंद होती है वो है छोले-भटूरे। अगर आप स्वादिष्ट छोले-भटूरे को खाना चाहते हैं तो इसके लिए बेस्ट है सीताराम दीवान चंद, जो कि दिल्ली के पहाड़गंज में स्थित है। यहां के छोले-भटूरे का ज़ायका लेने के बाद दूर-दूर से लोग आते हैं।
5. चाचे दी हट्टी
दिल्ली के नॉर्थ कैंपस के पास स्थित कमला नगर में चाचे दी हट्टी एक मशहूर स्पॉट है। नए-नए खाने को चखना आपका शौक है तो ये जगह आपके लिए ही है। आप अगर एक बार यहां का खाना चख लेंगे तो आप फाइव स्टार होटल को भूल जाएंगे। वैसे तो यह जगह छोले भठूरे के लिए फेमस है। यहां के भठूरे इतने सॉफ्ट होते हैं कि ये मुंह में जाते ही घुल जाते है। यदि बात करें यहां के छोले की तो ये आपको उंगलिया चाटने पर मजबूर कर देंगे।
स्ट्रीट फ़ूड लवर के लिए ये जगहें किसी ख़ज़ाने से कम नहीं है जहाँ के लाजवाब खाने में आप खो जाओगे।

Comments

Popular posts from this blog

Bollywood Celebrity Lifestyle: Inside Pictures of Amitabh Bachchans Bunglow

Benefits of orange and its side effects

Arrest swara bhaskar, swara bhaskar controversy, swara bhaskar trending news