Bigg Boss Season 13 Latest News in Hindi: नच बलिये में धूम मचाने के बाद अब बिग बॉस में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेंगे विशाल आदित्य सिंह
Bigg Boss Season 13 Latest News
in Hindi: रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 13
(Bigg Boss Season 13) में पहले फिनाले की तैयारियां तेज़ी से चल रही है। ये हम आपको पहले ही बता चुके है कि इस फिनाले के लिए पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा ने अपनी जगह पक्की कर ली है। फिनाले के लिए हुए टास्क के बाद शो में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिले जिसने दर्शकों को काफी हैरान कर दिया है। दर्शकों को झटका देते हुए एक साथ तीन एलिमिनेशन किये गए है जिसमे रश्मि देसाई, देवोलोना और शेफाली के नाम शामिल है लेकिन बाहर सिर्फ शेफाली को किया गया है। अब शो में जल्द ही एक ओर वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली है।
Bigg Boss Season 13 Latest
News in Hindi
बिग बॉस में वाइल्ड कार्ड एंट्री
एक साथ तीन एलिमिनेशन के बाद हाल ही में “बिग बॉस 13” में 6 वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई हैं और अब ऐसी खबर सुनने में आ रही है कि आने वाले दिनों में टीवी की दुनिया का एक और फेमस चेहरा बतौर वाइल्ड कार्ड बिग बॉस के घर में नज़र आने वाला है।
रविवार के बिग बॉस के एपिसोड में भोजपुरी सिंगर और ऐक्टर खेसारी लाल यादव, इंटरनेट सेन्सेशन हिंदुस्तानी भाऊ, शेफाली जरीवाला, तहसीन पूनावाला, अरहान खान और हिमांशी खुराना ने वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स के तौर पर घर में पहुंचे। अब अगला नंबर है अभिनेता विशाल आदित्य सिंह का। ये वही विशाल है, जो हाल ही में मधुरिमा तुली के साथ ‘नच बलिए 9’
में दिखाई दिए थे। शो में दोनों हमेशा अपने लड़ाई-झगड़ों को लेकर ज्यादा खबरों में बने रहते थे।बिग बॉस से पहले भी मिला था ऑफर
आपको बता दे कि ‘बिग बॉस 13’ (Bigg Boss Season 13) का ऑफर विशाल आदित्य सिंह को काफी पहले भी मिला था। उस समय ‘नच बलिए 9’ के साथ उनका कॉन्ट्रैक्ट था, इसलिए वह बिग बॉस से नहीं जुड़ पाए थे। अब जब ‘नच बलिए 9’ खत्म हो चुका है, तो साफ़ बात है विशाल ‘बिग बॉस’ में एंट्री ले सकते हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि आने वाले दिनों में वह ‘बिग बॉस 13’ के लिए अपने एंट्री सीन को शूट करने वाले है।
सिर्फ इतना ही नहीं, ‘बिग बॉस’ के घर में आने वाले दिनों में काफी ट्विस्ट ओर टर्न्स देखने को मिल सकते हैं। शहनाज और सिद्धार्थ की दोस्ती में दरार पड़ सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शहनाज ने अपने ग्रुप यानि सिद्धार्थ, असीम और आरती से कन्नी काटनी शुरू कर दिया है। एक ट्विटर हैंडल द्वारा शेयर किए गए प्रोमो में साफ़ दिखाई दे रहा है कि शहनाज अपनी स्ट्रैटिजी पारस को बता रही है और उससे कहती है कि वह अब उसके साथ है।इस पर पारस शहनाज से कहता है कि “अगर उसने उसे गलती से भी सिद्धार्थ के साथ देख लिया तो वह उसे थप्पड़ मारेगा।” असीम सब देख लेता है और जाकर सिद्धार्थ को आगाह करता है।
बिग बॉस से बाहर हुए सिद्धार्थ शुक्ला?
बिग बॉस के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे की बिग बॉस सभी कंटेस्टेंट्स को कैप्टेंसी के लिए ट्रांसपोर्ट सर्विस का टास्क देते हैं। इस टास्क को पूरा करने के लिए घरावालों को दो टीम में बांट दिया जाएगा। टास्क में जीत हासिल करने के लिए सभी कंटेस्टेंट्स हमेशा की तरह जोश में होश खोते हुए एक-दूसरे से भिड़ते हुए दिखाई देंगे। लेकिन टास्क में छीना झपटी के दौरान सिद्धार्थ शुक्ला माहिरा शर्मा को चोट पहुंचा देते हैं। सिद्धार्थ शुक्ला के अग्रेसिव रवैये के कारण ओर माहिरा शर्मा को चोट पहुंचाने पर बिग बॉस ने उन्हें शो से बाहर निकाल दिया है।

Comments
Post a Comment