Bigg Boss Season 13 Update: बिग बॉस से बाहर हुई शेफाली बग्गा ने किए हैरान करने वाले खुलासे
Bigg Boss Season 13 Update: बिग बॉस सीजन 13
बहस, विवाद और इमोशनल ड्रामे के साथ आगे बढ़ता जा रहा है। इस विवादित रियलिटी शो की जब से शुरुआत हुई है तभी से ये शो चर्चा में बना रहता है। यह हम सभी जानते है कि बिग बॉस के हर सीजन में कुछ ना कुछ नया धमाल देखने को मिलता है। बिग बॉस से जुड़ी हर बात को जानने के लिए दर्शक बैचेन रहते हैं। बिग बॉस के बीते एपिसोड्स में कंटेस्टेंट शेफाली बग्गा को घर से बेघर कर दिया गया है। बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद एक्स कंटेस्टेंट शेफाली बग्गा ने शो से जुड़े कुछ सीक्रेट्स का खुलासा किया है। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर इस रियलिटी शो से जुड़े सवालों के जवाब दिए हैं।
बिग बॉस क्या एक स्क्रिप्टड शो है? (Bigg Boss Season 13 Update)
शो से एलिमिनेट करने के बाद शेफाली ने कहा- ‘ऐसा नहीं है। बिग बॉस के घर अंदर होता है वो ही बाहर दिखता है। ऐसा नहीं है कि वो हमसे कहकर कुछ करवा रहे हैं। शो स्क्रिप्टड नहीं होता है, लेकिन एडिटेड होता है। क्योंकि 24 घंटे में बहुत कुछ होता है कि जो रेलिवेंट होता है वो ही दिखाया जाता है।’
बिग बॉस के कंटेस्टेंट को क्या बुलाया जाता है कोड नेम से?
शेफाली बग्गा ने आगे बताया कि बिग बॉस के घर के सभी कंटेस्टेंट को कोड नेम से बुलाया जाता है, ताकि किसी को पता ना चले। शेफाली का कहना है कि- ‘मुझे खबरी कोड नेम दिया गया था। देवोलीना को बहुरानी, रश्मि को देसी कुड़ी, शहनाज का गीत। ऐसे ही सभी को कोडनेम दिए गए थे। कोड नेम इसलिए दिए जाते हैं, ताकि किसी को शो शुरू होने से पहले ये पता ना चले कि कौन शो में एंट्री कर रहा है। हमारे सूटकेस पर भी कोड नेम लिखे जाते हैं।’
क्या बिग बॉस के घर के अंदर फोन ले जा सकते है?
शेफाली ने आगे कहा- ‘नहीं, बिल्कुल नहीं। बिग बॉस के घर के अंदर जाने से पहले ही फोन ले लिया जाता है। पैरेंट्स भी कॉन्टेक्ट नहीं हो पाते हैं। स्टैज परफॉर्मेंस से पहले ही फोन ले लिया जाता है।
क्या बिग बॉस के घर में पार्लर बना है?
शेफाली बग्गा ने कहा- ‘घर के अंदर पार्लर नहीं है। खुद ही तैयार होना पड़ता है। सारे कंटेस्टेंट खुद तैयार होने में एक्सपर्ट हैं। शो में सभी एक-दूसरे की हेल्प भी कर देते हैं। आईब्रोज-अपरलिप्स या वैक्सिंग कुछ भी हो सभी एक-दूसरे की मदद करते हैं। हम सारा सामान घर के अंदर लेकर जाते हैं। हेयरस्टाइल से लेकर मेकअप तक खुद ही तैयार होना पड़ता है।’
आगे शेफाली ने कहा- ‘हां, एक चीज है। हमारे जो कपड़े होते हैं वो हर वीक बिग बॉस के घर के अंदर आते हैं। हमारे जो डिजाइनर्स होते हैं वो हमारे कपड़े भिजवाते हैं। वीकेंड के कपड़े भी भिजवाते हैं।’
आपको बता दे, शेफाली के बिग बॉस से आउट होने के बाद बिग बॉस में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले है। शेफाली की तरह ही पूर्व कंटेस्टेंट कमाल आर खान (Kamaal R Khan) ने सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) को लेकर लिखा: “एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) में पहले दिन से ही बढ़त बनाए हुए हैं और वो शो भी जीतेंगे. यहां तक कि बिग बॉस का यह सीजन उनकी वजह से हमेशा याद किया जाएगा.” कमाल आर खान ने इस तरह सिद्धार्थ शुक्ला की तारीफ में यह ट्वीट किया है, जो खूब वायरल हो रहा है.

Comments
Post a Comment