Bigg Boss Season 13: सिद्धार्थ शुक्ला से पहले बिग बॉस ने इन कंटेस्टेंट्स को भी किया था घर से बेघर


बिग बॉस सीज़न 13 (Bigg Boss Season 13) में दर्शकों को इस हफ्ते जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। सिद्धार्थ शुक्ला और माहिरा शर्मा के बीच हुए झगडे में माहिरा को चोट आई थी जिसकी वजह से सिद्धार्थ को घर से बाहर करने की बात बिग बॉस ने कही थी। बिग बॉस के इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर #WeSupportSidShukla हैशटैग ट्रेंड कर रहा था।बिग बॉस’ Bigg Boss Season 13 के चार नवंबर को प्रसारित हुए एपिसोड के बाद एक प्रोमो में ये बात कही गई थी। आपको बता दे कि बिग बॉस के इतिहास में ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब किसी कंटेस्टेंट को शो से बाहर किया गया हो। इससे पहले भी कई कंटेस्टेंट्स को बिग बॉस के बीच से ही बाहर का रास्ता दिखाया जा चुके हैं। जानते है कौन है वो कंटेस्टेंट

Bigg Boss Season 13 Celebrities Who Were Thrown Out of the House

1. स्वामी ओम
बिग बॉससीजन 10 में घर में नज़र आए कंटेस्टेंट में ओम स्वामी भी शामिल थे। रियलिटी शोबिग बॉसमें स्वामी ओम ने बेशर्मी की सारी हद्दें ही पार कर दी थी। उस समय ऐसा भी कहा गया था कि स्वामी ओम ने सभी साधुओं का नाम बदनाम किया था। स्वामी ओम ने सभी घरवालों के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया बल्कि कुछ ऐसी हरकतें भी की जिससे घरवाले बहुत परेशान हो गए थे। यहां तक कि स्वामी ओम से परेशान होकर सलमान ने उन्हेबिग बॉसके घर से निष्कासित कर दिया गया था।

2. प्रियंका जग्गा
‘बिग बॉस 10’ में प्रियंका जग्गा नजर आई थीं। शो के दौरान स्वामी ओम की तरह तो नहीं लेकिन प्रियंका ने भी घरवालों का जीना दुखी कर दिया था। इस रियलिटी शो में इन्हे हंगामा करते देखा जा सकता था। प्रियंका भी सलमान के लगातार निशाने पर बनी रहीं थी। बिग बॉस के घर के सभी कंटेस्टेंट प्रियंका से दुखी रहते थे। घर में प्रियंका के इस रवैये को देखते हुए सलमान ने उन्हें शो से बाहर कर दिया था।
3. प्रियांक शर्मा
प्रियांक बिग बॉस के घर में हर दूसरे दिन लड़ाई झगड़ा करते दिखाई देते थे। प्रियांक शर्मा को भी बिग बॉस में झगड़ा करते हुए धक्का मारने की वजह से ही शो से बाहर निकाल दिया था। बिग बॉस सीजन 11 में प्रियांक आए थे। इस सीजन के दौरान प्रियांक और आकाश ददलानी का झगड़ा भी देखने को मिला था जिसके बाद बिग बॉस ने उन्हें तुरंत घर छोड़ने को कह दिया था।
4. कुशाल टंडन
छोटे पर्दे के मशहूर अभिनेता कुशाल टंडन बिग बॉस सीजन सात में नज़र आए थे। इस शो के दौरान कुशाल टंडन का कई कंटेस्टेंट के साथ झगड़ा हुआ था। इस सीजन में कुशाल एक्ट्रेस काजोल की बहन तनीषा से भिड़ते रहते थे। बिग बॉस के दौरान कुशाल का वीजे एंडी से भी झगड़ा हुआ था। यह मामला इतना बढ़ गया था कि बिग बॉस ने शो से कुशाल को तुरंत बाहर निकाल दिया था।
5. कमाल राशिद खान
कमाल राशिद खान को उनके आपत्तिजनक विवादों के लिए जाना जाता है। बिग बॉस के घर में इन्होने इतना बवाल किया था जिससे तंग आकर बिग बॉस ने उन्हें शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। बिग बॉस के सीजन तीन में कमाल आए थे। इस शो में कमाल ने रोहित वर्मा के ऊपर बोतल फेंक के मारी थी जो कि गलती से शमिता शेट्टी को लग गई थी। इसके बाद उन्हें बिग बॉस से बाहर कर दिया गया था।
6. शिवाशीष
आपको बता दें कि शिवाशीष द्वारा बिग बॉस का कहना ना मानने पर बिग बॉस को गुस्सा आ गया था और उन्होंने कैप्टन रोमिल को छोड़ते हुए सभी कंटेस्टेंट को घर से बेघर करने के लिए नॉमिनेट कर दिया गया था। वहीं, सलमान खान ने भी शिवाशीष की जमकर क्लास लगाई थी और रातों-रात ही बिग बॉस का नियम तोड़ने पर उन्हें शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया था।
अगर हम कहे कि बिग बॉस का विवादों के साथ पुराना नाता रहा है तो ऐसा कहना गलत नहीं होगा। बिग बॉस के घर में इन कंटेस्टेंट्स ने सबको परेशान कर रखा था इसलिए इन्हे बाहर किया गया (Bigg Boss Season 13)। 

Comments

Popular posts from this blog

Bollywood Celebrity Lifestyle: Inside Pictures of Amitabh Bachchans Bunglow

Benefits of orange and its side effects

Arrest swara bhaskar, swara bhaskar controversy, swara bhaskar trending news