Bigg Boss Season 13: बिग बॉस हाउस से बाहर आते ही इस कंटेस्टेंट ने खोले सिद्धार्थ-रश्मि समेत कंटेस्टेंट के राज़


Bigg Boss Season 13बिग बॉस सीजन 13 में हर हफ्ते के अंत में किसी किसी कंटेस्टेंट को घर से बेघर किया जाता है। घर में बने रहने के लिए सभी कंटेस्टेंट अपनी पूरी ताकत झोंक देते हैं। ये विवादित रियलिटी शो लड़ाई-झगड़ों और विवादों के साथ आगे बढ़ता जा रहा है और इसी के साथ घर में रहने वाले कंटेस्टेंट्स की संख्या भी कम होती जा रही है। बीते वीकेंड का वार एपिसोड में भी एक कंटेस्टेंट को घर से बेघर किया गया था। चलिए जानते है कौन था वो कंटेस्टेंट और घर से बाहर आने के बाद क्या खुलासे किये इस प्रतियोगी ने?

Bigg Boss Season 13 Latest News in Hindi

तहसीन पूनावाला ने किया खुलासा
हाल ही में बिग बॉस 13‘ (Bigg Boss Season 13) से तहसीन पूनावाला (Tehseen Poonawalla) को एलिमिनेट किया गया था। घर से बाहर आते ही तहसीन का इंटरव्यू तेज़ी से वायरल हो रहा है। इस इंटरव्यू के दौरान तहसीन ने कई बड़े खुलासे किए है। इसके साथ ही आसिम और अपनी बिग बॉस हाउस में हुई लड़ाई पर बड़ा बयान दिया है। साथ ही तहसीन ने ये भी बताया कि वह किन दो कंटेस्टेंस्ट को टॉप पांच में देखना चाहते हैं।

बिग बॉस से बाहर आते ही तहसीन ने कहा, “वह आसिम से भी बात करेंगे। आपने वीडियो देखा होगा हम लोग डांस कर रहे थे। सबसे बात करने में बहुत मजा आया। परेशानी ये है कि दस मिनट की बात को बाहर बड़ा मुद्दा बनाया जाता है। मैं कोशिश करूंगा कि सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई से टच में रहूं। ये हमने बात भी की है।”
आपको बता दे, बिग बॉस के घर में तहसीन और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच नोकझोंक हुई थी। इस पर जब तहसीन से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा- “वह बहुत अच्छे इंसान हैं। हम दोनों ने बतौर -कंटेस्टेंट बेड भी साझा किया। बहुत सारी बातें भी की।” तहसीन से जब पूछा गया कि क्या आपको लगता है कि सिद्धार्थ और माहिरा का जो झगड़ा हुआ था उस पर सलमान ने सही फैसला दिया? इस पर तहसीन ने कहा कि ‘बहुत सही फैसला था।’
बिग बॉस (Bigg Boss Season 13) कंटेस्टेंट रहे तहसीन ने बताया कि “टॉप पांच में उनके मुताबिक सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई को जरूर होना चाहिए। दोनों अच्छे खिलाड़ी हैं और दोनों के बहुत प्रशंसक है।” आपको बता दें, हाल ही में बिग बॉस के घर में एक और नए सदस्य ने एंट्री ली है। इस सदस्य का नाम विशाल आदित्य सिंह है। इससे पहले विशाल ‘नच बलिए 9’ में बतौर कंटेस्टेंट के रूप में नज़र आये थे।
विशाल ने ली घर में एंट्री
घर में एंट्री लेते ही विशाल घरवालों के गलतफहमी के गुब्बारे फोड़ते नज़र आए। विशाल ने रश्मि से कहा कि वह सिद्धार्थ को टारगेट करती हैं, सिद्धार्थ से कहा कि आपके बात करने का तरीका सही में बहुत बुरा है। भाउ का पर्दा फाश करने की बात कही और आरती से कहा कि सही में तुम विश्वास करने लायक नहीं हो।

Comments

Popular posts from this blog

Bollywood Celebrity Lifestyle: Inside Pictures of Amitabh Bachchans Bunglow

Benefits of orange and its side effects

Arrest swara bhaskar, swara bhaskar controversy, swara bhaskar trending news