Delhi Air Pollution Updates: वायु प्रदूषण से धीरे-धीरे बाहर आ रही दिल्ली, ऐसी रही आज की सुबह
Delhi Air Pollution Updates: दिवाली के पटाखों और पडोसी राज्यों में पराली जलने की वजह से हालत कितने बदतर हो गए है इस बात से दुनिया वाकिफ है। बीते कुछ दिनों से दिल्ली में प्रदूषण के कारण सभी को साँस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदूषण और स्मॉग की वजह से आसमान धुंए से ढक गया था। सड़कों पर लोग मास्क पहने नज़र आ रहे थे। आज दिल्ली वालों ने थोड़ी राहत की साँस जरूर ली होगी।
प्रदूषण से मिली राहत (Delhi Air
Pollution Updates)
कई दिनों तक जानलेवा प्रदूषण की मार झेलने के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली धीरे-धीरे उबरती नज़र आ रही है। दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में बुधवार की सुबह एक्यूआई स्तर पिछले दिनों के मुकाबले काफी कम रहा। आज सुबह लोधी रोड इलाके में 2.5 279 और पीएम 10 250 रहा। यह दोनों ही ‘खराब श्रेणी’ में आता है। वहीं, दिल्ली के स्कूल खुलने के बाद ज्यादातर छात्र-छात्राएं मास्क लगाकर स्कूल जाते हुए दिखाई दिए।
आपको बता दे, इससे पहले मंगलवार को वायु गुणवत्ता में थोड़ा सुधार हुआ था जिसके बाद लोगों ने कुछ राहत की सांस ली थी। वही, केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के एक अधिकारी ने कहा कि “सीपीसीबी पंजाब में पराली जलाये जाने पर कड़ी नजर रखे हुए है।”
सीपीसीबी के अनुसार, मंगलवार को सुबह नौ बजकर 45 मिनट पर राष्ट्रीय राजधानी में सूचकांक 365 दर्ज किया गया जो रात नौ बजे 309 पर आ गया। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के ग्रेटर नोएडा (324), नोएडा (336) गाजियाबाद (342), फरीदाबाद में (274) और गुड़गांव में (291) भी वायु गुणवत्ता में सुधार देखने को मिला था।
मौसम विभाग ने प्रदूषण पर कहा (Delhi Air Pollution Updates)
मौसम विभाग (आईएमडी) का कहना है कि प्रदूषकों को 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार की हवाओं ने तेजी से छितरा दिया है। आईएमडी के क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया, ”पश्चिमी विक्षोभ के कारण बुधवार रात और बृहस्पतिवार को उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश होने के आसार हैं। दिल्ली-एनसीआर, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश होने का अनुमान है।”
सोमवार को वायु प्रदूषण पर निगरानी से जुड़ी पर्यावरण मंत्रालय की संस्था ‘सफर’ के मुताबिक दिल्ली के पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने की 4962 घटनाओं को दर्ज़ किया गया है। इस दौरान पंजाब में मंगलवार को इस सीजन में पराली जलाये जाने की सबसे अधिक 6,668 घटनायें सामने आने की खबर है।
सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार,
दिल्ली और निकटवर्ती क्षेत्रों में वायु प्रदूषण की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिवों को तलब किया है। मंगलवार को स्वत: संज्ञान लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने नया मामला दर्ज किया है जिस पर आज सुनवाई की जाएगी। जज अरुण मिश्रा और दीपक गुप्ता की विशेष पीठ ‘दिल्ली और आसपास के इलाकों में वायु प्रदूषण का चिंताजनक स्तर’ नाम से इस मामले की सुनवाई प्रदूषण पर लंबित अन्य मामलों के साथ करने जा रही है।
पीएम मोदी ने की प्रदूषण के बिगड़ते हालात की समीक्षा
दिल्ली और एनसीआर में वायु की गुणवत्ता गंभीर और बेहद खराब स्थिति की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली पहुंचने पर समीक्षा की। मंगलवार को उन्होंने एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए उत्तर भारत में प्रदूषण के गंभीर हालात पर चर्चा की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक ट्वीट के जरिये इसकी जानकारी दी है। प्रधानमंत्री ने बैठक में पश्चिम भारत में चक्रवात से उत्पन्न हालातों के बारे में भी बात की। दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण से बिगड़े हालात के बाद प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पीके मिश्रा ने दिल्ली, पंजाब और हरियाणा के शीर्ष अधिकारियों के साथ रविवार और सोमवार को लगातार बैठकें कीं।

Comments
Post a Comment