Happy Children’s Day 2019: 90 के दशक के इन कार्टून्स ने आपके बचपन को बनाया यादगार
Popular 90s Cartoon TV Shows: बच्चों को कार्टून शो देखना बेहद पसंद होता है। इसका एक कारण ये भी है कि आज टीवी की दुनिया में इतने अच्छे कार्टून आते है लेकिन जो लोग 90
के दौर से है उन्हें मालूम है कि आज टीवी पर आने वाले कार्टून शो का पुराने दौर के कार्टून्स शो से मुकाबला हो ही नहीं सकता। उस समय इन कार्टून्स का अपना ही क्रेज था जो शायद अब देखने को नहीं मिलता है। 90
के दशक में पैदा हुए लोग उस दौर और उस समय को याद करते है। चिल्ड्रेन्स डे (Happy Children’s Day 2019) के अवसर पर हम आपको 90
के दशक के पॉपुलर कार्टून शो की यादें एक बार फिर ताज़ा करेंगे।
Popular 90s Cartoon TV Shows
1. मिस्टर बिन-एनिमेटेड सीरीज (Bean Animated Series)
बच्चों के बीच एनिमेटेड शो मिस्टर बीन काफी पॉपुलर हो चुका है। यह शो सिर्फ बच्चों के बीच ही नहीं बल्कि व्यस्कों के बीच भी बहुत लोकप्रिय है। मिस्टर बीन टीवी सीरीज और एनिमेशन सीरीज में चलने वाला टीवी की दुनिया का पहला शो है। यह पूरी दुनिया में सबका पसंदीदा बन चुका है। बिना कुछ बोले एक आदमी पर्दे पर उन बेवकूफियों को करता दिखता है जिन्हें कभी न कभी हमने भी अपनी जिंदगी में जरूर किया होगा। पर्दे पर इन बेवकूफियों को देख हम हंसे बिना नहीं रह पाते हैं।
2. टॉम एंड जेरी (Tom and Jerry)
टॉम एंड जेरी शो अभी तक बच्चों के बीच पॉपुलर है। इसमें चूहे-बिल्ली की नोकझोंक दिखाई गई है। टॉम एक घरेलू बिल्ली है और जेरी एक चूहा है। ये दोनों एक दूसरे के परस्पर विरोधी हैं। टॉम एंड जेरी को प्रेम का परिचायक भी माना गया है, क्योंकि एक दूसरे के बिना ये अधूरे माने जाते हैं। 50 से अधिक साल बीतने के बाद भी यह कार्टून पॉपुलर है।
3. टेलस्पिन (Talespin)
90 के दशक में टेलस्पिन बच्चों के मनपसंद कार्टून्स में से एक था। इस शो में एक कैरेक्टर का नाम बैलून है जो एक पायलट है। इसका प्लेन हर समय लैंड होने के वक़्त ही क्रैश हो जाता है। इस शो में निगेटिव किरदार में शेर खान और उनकी टीम को दिखाया है। यह शो 90 के दशक में सबसे पहले दूरदर्शन पर आना शुरू हुआ था।
4. डक टेल्स (Duck Tales)
डक टेल्स भी एक फेमस एनिमेटेड टेलीविजन सीरीज थी। यह अमेरिकी शो वॉल्ट डिज़्नी टेलीविजन एनीमेशन के द्वारा बनाया गया था। यह अंकल स्क्रूज के जीवन की कहानी पर आधारित है। इस शो में अंकल स्क्रूज मैकडक और उसके उत्साही भतीजों लुई, मुई व चुई के रोमांचक कारनामें बच्चों को काफी पसंद आये हैं जो बच्चों के बीच बेहद पॉपुरल हुआ हैं।
5. जंगल बुक (Jungle Book)
“जंगल जंगल बात चली है पता चला है…” ये गीत तो आपको याद ही होगा। 90 के दशक में आने वाले शो में इस कार्टून के शौकीनों के मुंह से इसके आगे की लाइने अपनेआप निकल पड़ती हैं। यह शो आका मोगली के जीवन पर बना है। मोगली इसका सबसे पॉपुलर कैरेक्टर है। इसमें मोगली और जंगली जानवरों की कहानी दिखाई गई है। इसका निर्माण वॉल्ट डिज़्नी टेलीविजन एनीमेशन द्वारा किया गया है।
6. मिकी माउस क्लब (Mickey Mouse House Club)
मिकी माउस क्लब किरदार भी एनिमेटेड शो में टॉप पर रहा है। इसको भी वॉल्ट डिज्नी द्वारा बनाया गया है। यह शो जी टीवी पर शाम के समय आता था। डिज्नी का कैरेक्टर करीब 90 के दशक में बहुत मशहूर हुआ थे। इस शो में मिकी मुख्य किरदार में है। इसके अलावा इसमें डोनाल्ड डक, गूफी और प्लूटो जैसे कैरेक्टर हैं जो बच्चों के बीच लोकप्रिय हैं।
7. अलादीन (Aladdin)
अलादिन के कारनामें और जिन्नी का जादू देखने के लिए 90 के दशक का हर बच्चा ये कार्टून शुरू होने से पहले ही टीवी सेट के आगे बैठ जाता था। उड़ने वाली चट्टाई, मजाकिया जिन्न और बंदर अबु की बेवकूफियां। यह सब मिलकर एक परफेक्ट एंटरटेनमेंट पैक बनाते थे। बच्चों को ये देखने में बहुत मज़ा आता था।
बाल दिवस के मौके पर हम यकीन के साथ कह सकते है कि हमने आपके बचपन की यादें जरूर ताज़ा कर दी होगी (Popular 90s Cartoon TV Shows)।

Comments
Post a Comment