Home Remedies for Dengue Fever: डेंगू से बचने के लिए असरदार साबित होंगे 7 उपाय


Home Remedies for Dengue Fever:  डेंगू एक ऐसी बीमारी है जो आपके शरीर को आंतरिक तौर से क्षतिग्रस्त और कमजोर बना देती है। अगर इसका सही समय पर इलाज नहीं किया जाए तो यह घातक साबित हो सकता है। डेंगू की चपेट में आने के बाद इसका उपचार करने के बजाए, इससे बचाव के तरीके अपनाना अधिक कारगर साबित होता है। आज हम अपको ऐसी घरेलू चीजों के बारे में बताने जा रहे है जो डेंगू से आपको बचाने में सहायक होती हैं। चलिए जानते है वे कौन सी 7 चीजें हैं

 Home Remedies for Dengue Fever

1. विटामिन सी
खाने में जितना अधिक हो सके विटामिन सी युक्त पदार्थों का सेवन करना चाहिए। आपको विटामिन-सी स्वस्थ रखने के साथ ही शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में सहायता करता है। इसके अलावा यह किसी भी प्रकार के अन्य संक्रमण को फैलने से भी रोकता है।

2. हल्दी का प्रयोग
हल्दी को अपने खाने का हिस्सा बनाए। सामान्य रूप से सब्जी या दाल में हल्दी का इस्तेमाल किया तो जाता है, इसके अलावा आप चाहें तो रोज़ हल्दी वाले दूध का सेवन भी कर सकते हैं।
3. तुलसी और शहद
तुलसी और शहद का उपयोग करने से डेंगू से बचा जा सकता है। इसके लिए तुलसी को पानी में उबालकर, इसमें शहद डालकर सेवन करना चाहिए। इसके अलावा आप काढ़ा या चाय में भी तुलसी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें मौजूद एंटी बैक्टीरियल गुण बीमारियों से रक्षा प्रदान करते है।
4. पपीते के पत्ते
डेंगू के इलाज में पपीते की पत्त‍ियां सबसे बेहतर इलाज के रूप में जानी जाती हैं। पपीते के पत्ते का रस निकालकर दिन में दो बार लगभग 2-3 चम्मच की मात्रा में लेने से डेंगू जैसी बीमारी से बचा जा सकता है।
5. अनार
डेंगू बुखार की वजह से शरीर में होने वाली रक्त की कमी और कमजोरी को दूर करने के लिए, अनार का सेवन सर्वश्रेष्ठ होता है। इसमें मौजूद विटामिन ई, सी, ए और फोलिक एसिड और एंटी ऑक्सीडेंट बहुत लाभदयक सिद्ध होता हैं। यह खून की कमी को पूरा करने में मदद करता है।
6. मेथी
मेथी की हरी पत्तियों का सेवन डेंगू से सुरक्षा प्रदान करता हैं। इसके इस्तेमाल से शरीर से सभी हानिकारक और विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। इसके अतिरिक्त शारीरिक दर्द और अनिद्रा की समस्या में यह लाभकारी साबित होता है।
7. गि‍लोय
हर तरह की बीमारी में गि‍लोय अमृत के समान सिद्ध है। इसके प्रयोग से लाल रक्त कणि‍काओं का निर्माण होता है और प्रतिरोधक क्षमता में इजाफा होता है। तुलसी के साथ इसका काढ़ा बनाकर पीने से लाभ होता है।
इन घरेलू उपायों को अपनाने से आपका डेंगू से बचाव होता है।

Comments

Popular posts from this blog

Bollywood Celebrity Lifestyle: Inside Pictures of Amitabh Bachchans Bunglow

Benefits of orange and its side effects

Arrest swara bhaskar, swara bhaskar controversy, swara bhaskar trending news