India vs Bangladesh 2nd T20I Highlights: रोहित की तूफानी पारी के आगे बांग्लादेश की टीम ने टेके घुटने, सीरीज को किया 1-1 से बराबर


India vs Bangladesh 2nd T20I Highlights: कल यानि गुरुवार को भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टी-20 खेला गया। दिल्ली में खेला गया मैच गवाने के बाद भारत इस टी-20 को जीतकर सीरीज बराबर करने के इरादे से उतरी तो वही बांग्लादेश की चाहत सीरीज पर कब्ज़ा करने की थी। यह मैच राजकोट में सौराष्ट्र क्रिकेट एसोशिएसन स्टेडियम में मैच खेला गया। भारत और बांग्लादेश के बीच खेला गया टी-20 रोमांच से भरा रहा। इस मैच में दर्शकों को लम्बे समय बाद भारतीय बल्लेबाज़ों का तूफान देखने को मिला। चलिए हम आपको मैच का पूरा हाल बताने जा रहे है।

  India vs Bangladesh 2nd T20I Highlights

06.30 PM: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
07.00 PM: दोनों टीमें मैदान पर पहुंची और इसके साथ ही मैच शुरू हो गया है। बांग्लादेश की तरफ से मोहम्मद नईम और लिटन दास ने पारी की शुरुआत की थी। ओपनर्स ने तेज बल्लेबाजी करते हुए पहले दो ओवरों में 20 रन बटोर लिए। मोहम्मद नईम ने तेज गेंदबाज खलील अहमद की पहली तीन गेंदों पर तीन चौके लगाए।

◔ 08.40 PM: अपने शुरूआती ओवरों में काफी रन देने वाले तेज गेंदबाज खलील अहमद ने अपने तीसरे ओवर में टीम को सफलता दिलाते हुए अफीफ हुसैन को सस्ते में चलता किया। बांग्लादेश ने 128 रनों के स्कोर पर अपना पांचवा विकेट गंवाया। टीम को बड़ी सफलता दिलाते हुए तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कप्तान महमूदुल्लाह को चलता किया। उन्होंने 30 रन की पारी खेली।
◔ 09.28 PM: टीम को रोहित शर्मा और शिखर धवन की जोड़ी ने मजबूत शुरुआत देते हुए पांचवे ओवर में ही स्कोर 50 के करीब पहुंचा दिया था। रोहित शर्मा 30 रन पर खेल रहे हैं। रोहित शर्मा की ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी के दम पर लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत ने 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया था। उस समय भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 62 रन था।
◔ 09.56 PM: शिखर धवन के रूप में भारत को पहला झटका लगा। धवन अमिनुल इस्लाम की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। जब भारत का स्कोर 119-1 था। राजकोट में रोहित शर्मा का तूफान जारी था। वो 80 रन पर खेल रहे थे। इस समय मैच जीतने के लिए भारत को 58 गेंदों पर सिर्फ 38 रनों की जरूरत थी।
◔ 10.20 PM: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा टी20 क्रिकेट में रिकॉर्ड पांचवे शतक से सिर्फ 15 रन से चूक गए। रोहित की तूफानी पारी के दम पर भारत लक्ष्य की तरफ बढ़ रहा था। इस समय भारत का स्कोर 126-2 था। रोहित शर्मा के बाद श्रेयस अय्यर की छोटी लेकिन बेहतरीन पारी के दम पर बांग्लादेश को दूसरे टी20 मैच में आसानी से हराते हुए सीरीज को 1-1 से बराबरी करने में सफल रही थी।

✺ सर्वाधिक गेंद शेष रहते हुए बांग्लादेश के खिलाफ भारत की सबसे बड़ी जीत

साल
गेंद शेष
जीत का अंतर
मैदान
2019
26
8 विकेट
राजकोट
2014
9
8 विकेट
ढाका
2018
8
6 विकेट
कोलंबो
2016
7
8 विकेट
ढाका
2018
0
4 विकेट
कोलंबो
https://www.flypped.com/india-vs-bangladesh-2nd-t20i-highlights/

Comments

Popular posts from this blog

Bollywood Celebrity Lifestyle: Inside Pictures of Amitabh Bachchans Bunglow

Benefits of orange and its side effects

Arrest swara bhaskar, swara bhaskar controversy, swara bhaskar trending news