नए अवतार में लॉन्च हुआ Redmi Note 8, जाने क्या है इसकी कीमत और खासियत


Redmi Note 8रेडमी अपने नए स्मार्टफोन्स से दुनिया में धमाल मचाने को तैयार है। अपने उपभोगताओं की संख्या को बढ़ाने के लिए रेडमी नए-नए स्मार्टफोन्स लॉन्च कर रहा है। अब इसी कड़ी में Xiaomi ने Redmi Note 8 का नया वैरिएंट लॉन्च कर दिया है। इस नए मॉडल में 3GB RAM और 32 GB  इंटरनल स्टोरेज का स्पेस दिया गया है। आपको बता दे, इससे पहले Xiaomi ने Redmi Note 8 के दो वैरिएंट लॉन्च किए थे जिसका एक मॉडल 4 GB RAM और 64 GB स्पेस वाला था और दूसरा मॉडल 6 GB RAM और 128 GB स्टोरेज वाला था। हालांकि, रेडमी का ये नया मॉडल बाकी दोनों फोन की तुलना में कम RAM और कम स्पेस वाला है।

Redmi Note 8 की कीमत

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Redmi Note 8 का ये 3 GB RAM मॉडल अभी सिर्फ ऑफलाइन ही बेचा जाएगा। इस फोन की कीमत बाकी दो मॉडल के मुकाबले काफी कम है, इसकी कीमत 9,799 है। बाकी दोनों मॉडल की कीमत क्रमश: 9,999 और 12,999 है।
Redmi Note 8 का ये वैरिएंट सिर्फ स्पेस और रैम के मामले में ही थोड़ा अलग है। इस फोन की स्क्रीन 6.39 इंच है जिसमे HD डिस्प्ले के साथ 2340 × 1080 पिक्सल का रेज़ोल्यूशन दिया गया है। इसकी स्क्रीन को गोरील्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्ट किया गया है। इस फोन के बैक को भी GG5 के साथ कवर किया गया है।
वहीं हम इस फ़ोन के प्रोसेसर के बारे में बात करें तो इसमें 2.0GHz octa-core Snapdragon 665 processor लगाया गया है। इस फोन में स्टोरेज के स्पेस को बढ़ाने की सुविधा भी दी गई है। इसका ऑपरेटिंग सिस्टम फिल्हाल Android 9 Pie पर काम कर रहा है और बाद में ये Android 10 के साथ अपडेट कर दिया जाएगा।
कैसा है फोन का कैमरा?
अगर हम इस फ़ोन के कैमरे के बारे में बात करे तो इसमें चार कैमरे दिए गए हैं और एक फिंगर प्रिंट सेंसर भी उपलब्ध है। इसमें 48 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर लगा है। 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस है और दो मैक्रो लेंस हैं और एक 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। सेल्फी के लिए 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसकी 4,000mAh की मज़बूत बैटरी दी गई है।

Redmi Note 8 full Specification

PerformanceSnapdragon 665
Storage32 GB
Camera48+8+2+2 MP
Battery4000 mAh
Display6।39″
Ram3 GB
Launch Date In IndiaNovember 19, 2019 (Official)

Comments

Popular posts from this blog

Bollywood Celebrity Lifestyle: Inside Pictures of Amitabh Bachchans Bunglow

Benefits of orange and its side effects

Arrest swara bhaskar, swara bhaskar controversy, swara bhaskar trending news