Tis Hazari Clash Latest Update: वकीलों की पिटाई से नाराज़ पुलिसवालों ने शुरू किया विरोध प्रदर्शन



Tis Hazari Clash Latest Update: बीते दिनों दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट के बाहर पुलिस और वकीलों के बीच भिड़ंत हुई थी और हर दिन ये मामला बढ़ता जा रहा है। वकीलों और दिल्ली पुलिस के बीच हुए इस विवाद ने हिंसा का रूप ले लिया था और आगज़नी की घटनाएं भी सामने आयी थी। यह मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार यानि आज सुबह दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर के बाहर भारी संख्या में दिल्ली पुलिस के जवान इकट्ठा हुए हैं। विरोध प्रदर्शन के लिए जवान अपने हाथ में काली पट्टी बांधकर पहुंचे हैं और वकीलों के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहे हैं। पुलिस जवानों ने मांग की है कि वकीलों के खिलाफ कार्यवाई की जानी चाहिए, उन्हें लगातार ये डर बना हुआ कि शहर में कहीं पर भी उनपर हमला हो सकता है।
Tis Hazari Clash Latest Update
क्या था पूरा मामला?
बीते शनिवार को पुलिस और वकीलों में हिंसक झड़प हुई थी और ये मामला इतना बढ़ गया था कि पुलिस ने फायरिंग शुरू कर दी थी। दरअसल, इस घटना की शुरुआत तीस हजारी कोर्ट के लॉकअप से हुई थी, जब एक वकील (सुरेंद्र वर्मा) को थर्ड बटालियन के पुलिसकर्मी ने अंदर जाने से रोका दिया। इसके बाद कहासुनी और गहमागहमी के साथ ही विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुरेंद्र वर्मा नाम के वकील को गोली लगी है और यह गोली पुलिस ने चलाई है।
हिंसक झड़प पर कांग्रेस का सरकार पर वार

दिल्ली पुलिस और वकीलों के बीच जारी विवाद पर राजनीति भी शुरू हो गई है। इस झड़प पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। मंगलवार को कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया और लिखा कि “72 साल में पहली बार पुलिस प्रदर्शन पर है। क्या ये है बीजेपी का न्यू इंडिया? देश को बीजेपी कहां ले जाएगी? कहां गुम है गृह मंत्री अमित शाह? मोदी है तो मुमकिन है।
हड़ताल पर गए वकील
पुलिस के साथ हुए इस विवाद को लेकर आज भी दिल्ली की सभी जिला अदालतों में वकील हड़ताल पर बैठे हुए हैं। किसी भी कोर्ट में जज के सामने न तो वकील खुद पेश हो रहे हैं और न ही मुवक्किल को कोर्ट परिसर के अंदर जाने की अनुमति दी जा रहा है। वकीलों द्वारा मांग की जा रही है कि तीस हजारी कोर्ट में हमला करने वाले पुलिसकर्मियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। वही दूसरी ओर, दिल्ली हाई कोर्ट में इस हड़ताल का कोई असर दिखाई नहीं दे रहा है। हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में सामान्य दिनों की तरह कोर्ट में मामलों की सुनवाई की जा रही है।
क्या कहना हैं प्रदर्शन करने वाले जवान?
विरोध प्रदर्शन करने वाले जवानों का कहना है कि “हमारे साथ ज्यादती हो रही है, वो बिल्कुल गलत है। उन्होंने आगे कहा कि “हम शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन करेंगे और कमिश्नर से अपनी बात कहेंगे।” प्रदर्शन कर रहे पुलिस जवान का कहना है कि “हमें वर्दी पहनने में डर लग रहा है, क्योंकि वर्दी देखते ही वकील पुलिस जवानों को पीट रहे हैं।” 
https://twitter.com/D_Roopa_IPS/status/1191338049403146241?s=20
DCP  ने प्रदर्शन कर रहे पुलिस जवानों से अपील की है कि “अभी कोर्ट का ऑर्डर आया है, आप लोग संयम रखें। सीनियर लेवल पर इस मसले पर चर्चा चल रही है, लेकिन जवान यहां प्रदर्शन ना करें और अपनी ड्यूटी पर लौटें।”
आपको बता दे है कि दिल्ली की तीस हज़ारी कोर्ट में हुई घटना के बाद अन्य जगहों पर भी ऐसे मामले देखने को मिले थे। दिल्ली की ही साकेत कोर्ट, कड़कड़डूमा कोर्ट के बाहर भी पुलिस-वकील में झड़प देखने को मिली थी, साथ ही उत्तर प्रदेश के कानपुर में भी वकीलों ने पुलिस जवान पर हमला बोल दिया था।

Comments

Popular posts from this blog

Bollywood Celebrity Lifestyle: Inside Pictures of Amitabh Bachchans Bunglow

Benefits of orange and its side effects

Arrest swara bhaskar, swara bhaskar controversy, swara bhaskar trending news