भारत दौरे से पहले, ट्रम्प के साथ बड़ी डील भारत खरीदेगा 24 हाईटेक हेलीकॉप्टर

अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की भारत यात्रा से पहले सब लोगों की  नजरें इस बात  पर है कि ट्रम्प और मोदीजी के बीच क्या क्या समझौते होंगे।



ट्रम्प पहले ही कोई बड़े ट्रेड समझौते के लिए मना कर चुके हैं पर हाल ही में भारत ने अमेरिका से मल्टीरोल हेलीकाप्टर डील को मंजूरी दे दी है, इस डील के तहत भारत अमेरिका से 24 एडवांस MH 60 ‘रोमियोहेलिकॉप्टर खरीदेगा। इस समझौते के तहत भारत अमेरिका को 2 अरब डॉलर देगा।

ये डील भारत के लिए इसलिए जरुरी है क्योंकि भारत अभी अपने कुछ जहाज़ पानी में उतारने वाला है और भारतीय नौसेना के पास इन जहाज़ों के लिए अच्छे हेलीकॉप्टर नहीं है अगर ये डील सफल रहती है तो नौसेना के पास 24 हाई टेक हेलीकॉप्टर  आ जाएंगे, ये हेलीकॉप्टर पनडुब्बियों और दूसरे जहाज़ों को ऊपर देखने में सक्षम  है।

दरअसल अमेरिका, एशिया महाद्वीप में  चीन के बढ़ते प्रभाव से सचेत है और चीन को रोकने के लिए वो भारत को बढ़ावा दे रहा है। यही कारण है कि अमेरिकी सरकार ने राजधानी दिल्ली को सुरक्षित करने के लिए एक हवाई शील्ड सिस्टम देने कि भी पेशकश है। नैशनल अडवांस्ड सरफेस टु एयर मिसाइल सिस्टम राजधानी दिल्ली को सभी हवाई खतरों से सुरक्षित कर देगी इस सिस्टम कि कीमत करीब 2 अरब डॉलर कि है।

इस से पहले भारत अपने ज्यादातर हथियार रूस से लेता था पार हाल के ही सालों में अमेरिका से हथियार लेना बढ़ा है। चीन को रोकने के लिए भी अमेरिका भारत को भी आसानी से हथियार देने को तैयार है।

Comments

Popular posts from this blog

Bollywood Celebrity Lifestyle: Inside Pictures of Amitabh Bachchans Bunglow

Benefits of orange and its side effects

Arrest swara bhaskar, swara bhaskar controversy, swara bhaskar trending news