लापता हुआ कुख्यात पाकिस्तानी आतंकवादी मसहूद अज़हर: पाकिस्तान का नया ढोंग
पाकिस्तान के वित्तीय मामलों के मंत्री हम्माद अज़हर ने सोमवार में दिए बयान में बताया है कि कुख्यात पाकिस्तानी आतंकवादी मसहूद अज़हर कहीं लापता हो गया है। हम्माद ने आगे बताते हुए कहा कि पाकिस्तानी सरकार उसपर मुकदमा दर्ज करके कार्यवाही करने वाली थी पर अब उसके एकदम लापता हो जाने से ये करना नामुमकिन सा लग रहा है।
सूत्रों के मुताबिक़ मसूद को कराची रोड में बहावलपुर हेडक्वार्टर के पीछे बम प्रूफ घर में रखा हुआ है, इस से पाकिस्तान के इस बात कि पोल खुल जाती है कि मसूद अज़हर लापता हो गया है।

Comments
Post a Comment