ताज पैलेस : झील के बीच एक सुन्दर महल जहाँ आप एक बार जरूर जाना चाहेंगे
झीलों का शहर उदयपुर अपनी सुंदरता के लिए तो विख़्यात है ही तभी इसे पूर्व का वेनिस कहा जाता है । वेनिस इटली का एक शहर है और लगभग उसी की फोटोकॉपी है उदयपुर शहर ।
उदयपुर शहर को झीलों का शहर भी कहा जाता है। उदयपुर में छोटी बड़ी कुल 7 झीलें हैं । इन्हीं में से एक झील है , जिसका नाम है पिछोला झील । पिछोला अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए तो प्रसिद्ध है ही पर इस झील के बीचों बीच है एक महल जो अपने आप में कला का एक नमूना है ।

Comments
Post a Comment