Big news for yes bank account holders
Big news for yes bank account holders: गुरूवार की शाम सरकार ने एक बड़ा निर्देश जारी किया जिसमें यस बैंक के खाताधारकों के पैसा निकासी पर कुछ रोक लगा दी गयी है।
सरकार ने यस बैंक जो की एक प्राइवेट कमर्शियल बैंक है उसके खाताधारकों पर निकासी की सीमा 50 हज़ार कर दी है अब खाताधारक एक महीने में 50 हज़ार रूपए ही निकाल सकते हैं। पर अगर किसी व्यक्ति के घर में शादी है या फिर पढाई और कोई स्वास्थ्य समस्या है तो उसपर ये लिमिट लागू नहीं होगी । ये निर्देश वित्त मंत्रालय की तरफ से आया है, आरबीआई ने सरकार से अपील की थी, आरबीआई ने ही इस लिमिट को लगाने को कहा था क्योंकि उसके पास और कोई विकल्प नहीं था। Yes bank news
आरबीआई ने एक प्रेस रिलीज़ में बताया की, यस बैंक के बोर्ड को 30 दिन के लिए सस्पेंड कर दिया गया है, बैंक की बिगड़ती हालत को देख के ये क़दम लिया गया है। अब एसबीआई के पूर्व सीएफओ प्रशांत कुमार ने ये कमान संभाली है। साथ ही स्टेट बैंक अब यस बैंक का स्टेक ले रही है, भारतीय सरकार ने इसकी मंजूरी दे दी है। Latest news headlines
आरबीआई का कहना है , ये सब इसलिए किया गया है ताकि खाताधारकों का बैंकिंग प्रक्रिया पर विश्वास बना रहे और उनके पैसे भी सुरक्षित रहें। अभी बैंक को व्यवस्थित करने में वक़्त लगेगा इसलिए ये सब रोक लगायी गयी हैं।
गौरतलब है की पिछले कुछ महीनो से यस बैंक की हालत बहुत ख़राब चल रही थी क्योंकि ये कैपिटल बनाने में असमर्थ रहा था साथ ही इसके द्वारा दिया गया लोन भी वापस नहीं आ पाया था। निवेशकों ने भी निवेश करना बंद कर दिया था साथ ही इस बैंक के अंदर भी काफी गड़बड़ियां थी।
इस घोषणा के बाद कई ग्राहक परेशान हैं, गुरुवार शाम से ही मोबाइल एप्प ठप्प हो गया है और लोग अपने खाते से पैसा दूसरे खातों में नहीं भेज पा रहें हैं। इस बैंक की नेट बैंकिंग सेवा भी सुचारु रूप से काम नहीं कर रही है। एटीएम में भी लम्बी लम्बी कतारें लग गयी हैं पर बहुत से एटीएम बंद पड़ें और जो खुले है उनमे नकदी नहीं है।
Read
more: latest trending hindi news

Comments
Post a Comment