Most Dangerous Airports in the world there is no runway anywhere
Most Dangerous Airports: हवाई जहाज़ यात्रा करने का सबसे आसान और सुरक्षित तरीका है, आप चंद मिंटो में कई किलोमीटर का सफर तय कर सकतें हैं। इसमें सिर्फ एक दिक्कत है क़ि हवाई जहाज़ को उतरने के लिए काफी लम्बे रनवे या हवाईपट्टी क़ि जरूररत होती है, जो सब जगह मौजूद नहीं होती। छोटी हवाई पट्टियों पे आपको चाहिए एक बहुत ही कुशल पायलट जो आपके जहाज़ को हर दुर्गम जगह से निकाल दे, तो आइये आज देखते है दुनिया के कुछ सबसे खतरनाक एयरपोर्ट।
1) LUKLA AIRPORT (नेपाल)

नेपाल का ये एयरपोर्ट बहुत दुर्गम स्थान पर स्थित है। ये एयरपोर्ट उन लोगों के लिए है जो माउंट एवेरेस्ट पर चढ़ाई करने के लिए जाते हैं। ये एयरपोर्ट माउंट एवेरस्ट क़ि पहाड़ियों के बीच बना हुआ है और इसका रनवे बहुत ही छोटा है। , इसका टर्मिनल भी बहुत छोटा है। इस एयरपोर्ट में कोई लाइट भी नहीं है न ही यहाँ बिजली क़ि कोई व्यवस्था है। आम समय में भी यहाँ लैंडिंग बहुत मुश्किल हो जाती है। यहाँ कोई एयर ट्रैफिक कंट्रोल
भी नहीं है, पायलट अपनी सूझबूझ से ही जहाज़ को रनवे पर उतारता है।
2) COURCHEVEL INTERNATIONAL AIRPORT (फ़्रांस)

इस एयरपोर्ट का रनवे सिर्फ 525 मीटर का ही है, सिर्फ ये ही नहीं इसके रनवे पर कोई पक्की रोड भी नहीं है ये एक कच्चे रास्ते पे बना हुआ है। इस वजह से यहाँ से हवाई जहाज़ को उड़ने में बहुत दिक्कत होती है और लैंडिंग के वक़्त ये बहुत खतरनाक हो जाता है। ये रनवे ऐल्प्स पहाड़ी पर बना हुआ है और इसके चारो तरफ घाटियां है। पायलट को यहाँ लैंड करने के लिए एक निश्चित गति पे मोड़ लेते हुए रनवे पर आना होता है अगर ऐसा नहीं हुआ तो हवाई जहाज़ रनवे पर नहीं रुकेगा और सीधा खाई में जाकर गिर जाएगा।
3) PARO BHUTAN (भूटान)

ये एयरपोर्ट भूटान में स्थित है और ये दुनिया का सबसे खतरनाक एयरपोर्ट में से एक है, इस एयरपोर्ट में जहाज़ उतरने क़ि अनुमति सिर्फ 8 पायलट को ही है, यहाँ अन्य कोई पायलट जहाज़ नहीं उतार सकता इसका रनवे सिर्फ 1981 मीटर है और इसके अगल बगल 5500 मीटर से भी ज्यादा ऊँची चोटियां हैं।
4) GIBRALTOR AIRPORT (यूरोप)

ये एयरपोर्ट दक्षिण यूरोप का सबसे खतरनाक एयरपोर्ट है , इसका रनवे उतना खतरनाक नहीं है पर इसकी एक खासयित है ये एयरपोर्ट एक सड़क पर बना है और जहाज़ को एक व्यस्त सड़क में लैंड करना पड़ता है। जब हवाई जहाज़ उतरने वाला होता है तब यहाँ का ट्रैफिक रोक दिया जाता है। यहां गाड़ियों को रोकने के लिए ट्रैफिक सिग्नल होते हैं पर यहां कई बार हादसे होते होते बचें हैं।
5) McMURDO AIR STATION , (अंटार्टिका)

बहुत ज्यादा लोग अंटार्टिका नहीं जाते हैं इसलिए इस एयरपोर्ट ढांचा कुछ ख़ास अच्छा नहीं है। इसका रनवे तो बहुत छोटा है ही साथ ही इसका रनवे बर्फ से बना हुआ है इसमें रोड नहीं है। अगर यहाँ लैंडिंग सही नहीं हुई तो हवाई जहाज़ फिसल सकता है। यहाँ हमेशा साल के बारह महीने तापमान माइनस में ही रहता है और यहाँ बहुत जल्दी अँधेरा हो जाता है। साल 1970 में यहाँ एक बहुत बड़ा हादसा हुआ था जिसमें हवाई जहाज़ रनवे में फिसल गया था और उसमे आग लग गयी थी। यहाँ लैंड करने के लिए पायलट को खास ट्रेनिंग दी जाती है ताकि वो रात में भी लैंड कर सकें।
6) NARSARSUAQ AIRPORT (ग्रीनलैंड)

अंटार्टिका की तरह ही ग्रीनलैंड का मौसम भी काफी खराब रहता है। यहाँ हमेशा बर्फ की मोटी चादर रहती है, ये 1800 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। ये हर किसी पायलट के लिए एक खतरनाक एयरपोर्ट है, यहाँ हमेशा तूफ़ान चलता रहता है जिसकी वजह से जहाज़ को बहुत परेशानी होती और यहाँ विजिबलिटी भी बहुत काम रहती है इसलिए पायलट को कुछ साफ़ दिखाई नहीं देता । ये न सिर्फ पायलट बल्कि यात्रियों के लिए भी खतरनाक होता है क्यूंकि यहाँ बहुत ज़ोर से हवाएं चलती हैं जिसमे बर्फ के टुकड़े भी उड़ते रहते हैं कई बार ये जहाज़ के शीशों पर भी लग जाते हैं, यहाँ पास ही में एक ज्वालामुखी भी है जिसका धुआं कभी कभी काले बादल बना देता है जिस से पायलट को दिखाई देना बंद हो जाता है और ये धुआं इंजन भी खराब कर सकता है इसलिए ये है दुनिया का सबसे खतरनाक एयरपोर्ट
Read more: latest trending flypped hindi updates

Comments
Post a Comment