What is the origin of coronavirus and how to cure from this deadly disease
How to cure for coronavirus: कोरोना वायरस जो जनवरी 2020 में चीन से शुरू हुआ था अब दुनिया के कई देशों में फ़ैल चूका है। भारत में भी अबतक इसके 29 मामले सामने आ गए हैं। इससे बचने के लिए ये जरुरी है हम जानें ये वायरस क्या है और क्या हैं इस से बचाव के तरीके।कोरोना वायरस, वायरस का एक समूह है ये एक जेनेटिक ढांचा है जिसके अगल बगल प्रोटीन स्पाइक्स लगे होते हैं । ये देखने में किसी ताज जैसा लगता है और लैटिन भाषा में ताज को कोरोना कहते हैं। इसलिए इसे कोरोना वायरस कहा जाता है। ये 2003 में सबसे पहले चीन में हुआ था। ये वायरस कई प्रकार का होता है इस से सांस सम्बन्धी और किसी केस में पेट सम्बन्धी दिक्कत भी हो जाती है।\
इसके आम लक्षण हैं शरीर में दर्द होना, जुखाम, सिर दर्द, सांस लेने में दिक्कत इत्यादि पर कई कई मामलों में इस से निमोनिया भी हो सकता है और अत्यंत नाजुक हालातों में इस से किडनी फेलियर भी हो सकता है।
ये नोवल covid-19 वायरस सबसे पहले चीन में निमोनिया वाले व्यक्तियों को हुआ जो चीन के वुहान शहर में समुंद्री बाजार में काम करते थे और फिर उनसे ये बीमारी उनके परिवार वालों और दोस्तों को फैली। चीन का वुहान शहर ही इस बीमारी की चपेट में सबसे पहले आया। cure of corona virus
क्या है इसके लक्षण
Symptoms of corona virus इसके आम लक्षण बुखार, बहती नाक या स्टिफ नाक, कफ, गले में खराश, सिर दर्द, मिडिल ईयर इंफेक्शन होने पर कान दर्द होते हैं। इसके गंभीर लक्षण दस्त, उलटी , सांस लेने में दिक्कत और निमोनिया । क्योंकि इसके लक्षण आम सर्दी जुकाम जैसे होते हैं इसलिए इस बीमारी का पता नहीं लग पाता अभी भारत में कुछ ही लैब हैं जो इस वायरस की जांच कर सकें।
इस बीमारी का खतरा उन लोगों जो बुजुर्ग हैं, जो बच्चें हैं, हार्ट पेशेंट और सांस की बीमारी से परेशान लोग ।
कैसे करें कोरोना वायरस से बचाव
1) हाथ धोइए

ये बीमारी संक्रमण से फैलती है और हमारे हाथ से ही हम बहुत सी जगहों को छूते हैं इसी वजह से हम भी इस बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। WHO का कहना है हमें नियमित रूप से साबुन से हाथ धोना चाहिए, कम से कम 10 सेकंड तक हाथ धोने चाहिए। अगर आपके पास साबुन नहीं है तो हैंड सैनिटाइज़र या अल्कोहल से भी हाथ साफ़ कर सकते हैं।
2) सार्वजनिक वाहनों पे सफर करते हुए रखे सावधानी

अगर आप पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सफर करते हैं तो उन लोगों से सावधान रहें जो आपको बीमार लग रहें हैं इन वाहनों में हमेशा मास्क लगा कर ही रखें। सर्जिकल मास्क से अच्छा है आप अच्छी क्वालिटी का N90 या N95 मास्क इस्तेमाल करें। इन मास्क को लगाने के बाद इनका निपटान भी जरुरी है, इनको इस्तेमाल करने के बाद इन्हें सही से कूड़ेदान में ही डालें।
3) दूसरों से हाथ मिलाने से बचें

अगर आप दूसरों से मिल रहें हैं तो अभिवादन के लिए हाथ मिलाने से बचें क्योंकि हो सकता है आपके सामने व्यक्ति वायरस से संक्रमित हो और अगर आप हाथ मिलाते हैं तो वो वायरस आपके अंदर भी आ जाएगा । अभिवादन के लिए हाथ जोड़ के नमस्ते करें।
4) जानवरों का मांस अच्छी तरह से पकाएं

अगर आप किसी जानवर का मॉस खा रहें तो उसे ध्यान से अच्छी तरह पका कर ही खाएं और कच्चा मांस न खाएं। ध्यान रहे आप मांस अच्छी और साफ़ सुथरी जगह से ही खरीदें।
5) पालतू जानवरों को हाथ लगाने से बचें

अगर आपके घर में भी पालतू जानवर हैं तो उनके साथ न खेलें, जानवरों को कोरोना नहीं होता पर उनसे वायरस आपको संक्रमित कर सकता है इसलिए अपने जानवरों के साथ ख़ास सावधानी रखें। जानवरों को सहलाने और चूमने से भी बचें अगर आपने हाथ लगा भी लिया है तो अपने हाथों को साबुन से अच्छी तरह धोएं। अपनी समझदारी से ही हम कोरोना वायरस को रोक सकते हैं। इस से घबराने की जरुरत नहीं है, आप सचेत रहें और अगर आपको लगता है आपको इसके कोई लक्षण हैं तो जल्द ही डॉक्टर की मदद लें और सार्वजनिक जगह पर जाने से बचें।
Read more: latest bollywood hindi updates

Comments
Post a Comment